![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| राज्य में कोविड-19 के मामलों में कमी देखने को तो मिल रही है लेकिन मौतों का आंकड़ा डराने वाला है| बीते 24 घंटों में 8 मरीजों की मौत हुई है| इसके अलावा बीते 24 घंटों में 510 नई संक्रमितो की पुष्टि हुई है| जबकि 1348 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं| कोरोना संक्रमण दर 2.68% रही है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में 510 नए मामले सामने आए जिसमें देहरादून से सबसे अधिक 148 लोग संक्रमित पाए गए| इसके अलावा अल्मोड़ा से 85, चमोली से 49, हरिद्वार से 45, पौड़ी गढ़वाल से 44, पिथौरागढ़ से 31, नैनीताल से 25, टिहरी से 21, उधम सिंह नगर व रुद्रप्रयाग से 17-17, उत्तरकाशी से 12, बागेश्वर से 10 , चंपावत से 6 संक्रमित मिले हैं| प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 4 लाख 32 हजार 874 मामले सामने आ चुके हैं|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)