Uttarakhand corona update- राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामलों में आई गिरावट…… जानिए क्या है पिछले 24 घंटे के आंकड़े

धीरे-धीरे करके जैसे- जैसे समय गुजर रहा है अब उत्तराखंड में भी कोरोना खत्म हो रहा है वजह चाहे जो भी हो लेकिन आम जनता राहत की सांस ले रही है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के कुल 156 नए मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें से हरिद्वार में एक मरीज की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि 206 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर उत्तराखंड के देहरादून जिले से 53, चमोली से 16, रुद्रप्रयाग से 17, हरिद्वार से 15, अल्मोड़ा से 14, पिथौरागढ़ से 10, नैनीताल से 8, चंपावत से 7, पौड़ी गढ़वाल से 6, बागेश्वर से 4, उधम सिंह नगर से 3, उत्तरकाशी से 2 तथा टिहरी गढ़वाल से एक कोरोना संक्रमित नए मरीज पाए गए हैं।