
देहरादून| राज्य में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही अब मौतों के आंकड़ों में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिल रहा है| इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वायरस अब घातक रूप ले रहा है| शुक्रवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के कुल 4964 नए मामले सामने आए हैं| जबकि 8 मरीजों की मौत हुई है| कोरोना की तीसरी लहर में यह आंकड़ा सार्वजनिक है| राहत की बात यह है कि 2189 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 1489 संक्रमित देहरादून से सामने आए हैं| इसके अलावा हरिद्वार से 706, नैनीताल से 666, उधम सिंह नगर से 485, पौड़ी गढ़वाल से 375, चंपावत से 279, अल्मोड़ा से 261, बागेश्वर से 214, पिथौरागढ़ से 195, टिहरी गढ़वाल 120, उत्तरकाशी से 75, चमोली से 55 और रुद्रप्रयाग से 44 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है| कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26950 तक पहुंच गई है|
