![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
राज्य में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है| आए दिन मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है| बुधवार को फिर राज्य में कोरोना विस्फोट हुआ| बीते 24 घंटों में कोरोना के 2915 संक्रमित मरीज सामने आए| सक्रिय मरीजों की संख्या 8018 पहुंच गई| इसके अलावा 3 मरीजों की मौत भी हुई है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को बीते 24 घंटे में 2915 नए मामले सामने आए| जिसमें अल्मोड़ा से 85, बागेश्वर से 34, चमोली से 27, चंपावत से 119, देहरादून से 1361, हरिद्वार से 374, नैनीताल से 424, पौड़ी गढ़वाल से 136, पिथौरागढ़ से 70, रुद्रप्रयाग से 9, टिहरी गढ़वाल से 63, यू. एस. नगर से 217, उत्तरकाशी से एक संक्रमित सामने आया|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)