Uttarakhand corona update- राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर सामने आए कोरोना के 171 नए मामले, जानिए आपके जिले में कितने

उत्तराखंड राज्य में अब कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज होती जा रही है दिन बीतने के साथ-साथ ऐसा लग रहा है कि अब उत्तराखंड में तीसरी लहर का प्रभाव पूर्ण रूप से खत्म होने जा रहा है।उत्तराखंड राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर 171 नए मरीज सामने आए हैं तथा इसी के साथ एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में सबसे अधिक मामले देहरादून से आए हैं देहरादून से कोरोना के कुल 76 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा से 10, चंपावत से 7, बागेश्वर से 3, हरिद्वार से 18, नैनीताल से 11, पौड़ी से 13, पिथौरागढ़ से 8, रुद्रप्रयाग से 10, यूएस नगर से 6, टिहरी से 3 तथा उत्तरकाशी से 6 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।