Uttarakhand corona update -: बीते 24 घंटे में कोरोना के 11 मरीजों की मौत, सामने आए इतने नए मामले

देहरादून| उत्तराखंड में कोरोना के कारण मौतों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है| बीते 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हो गई| वही 3064 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है| सक्रिय मामलों की संख्या 31 हजार पार हो चुकी है| इसके अलावा कुल संक्रमितों की संख्या 403465 पहुंच गया है|


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3064 मामले सामने आए हैं| जिसमें देहरादून से सबसे अधिक 840, हरिद्वार से 485, नैनीताल से 243, उधम सिंह नगर से 529 , अल्मोड़ा से 148, चमोली से 169, टिहरी से 58, पौड़ी गढ़वाल से 306, बागेश्वर से 67, पिथौरागढ़ से 37, रुद्रप्रयाग से 25, उत्तरकाशी से 99, चंपावत जिले से 28 संक्रमितों की पुष्टि हुई| इसके अलावा बीते 24 घंटे में 2985 संक्रमित ठीक होने के बाद घर गए हैं|