Uttarakhand- क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट को देखते हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड राज्य पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है और सालों साल उत्तराखंड के कुछ क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार रहते हैं। वही अब आने वाले क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के लिए पर्यटक स्थलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट और नए साल के आगमन की खुशी में मनाए जाने वाले जश्न को देखते हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व और हरिद्वार स्थित राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 5 जनवरी 2022 तक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश से सटे कार्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी पार्क शिकारियों की घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील है इससे पहले भी कई बार शिकारी यहां घुसपैठ करने का प्रयास कर चुके हैं इसलिए पार्क प्रशासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश रद्द करते हुए गश्त बढ़ा दी हैं। जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा बनी रहे। इसके अलावा कार्बेट की सुरक्षा टीम द्वारा होटल और रिसॉर्ट में वन्यजीव अपराध से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में कर्मचारियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश को आगामी 5 जनवरी 2022 तक रद्द कर दिया गया है।