
चंपावत। जिले के सूखिढांग स्कूल में पिछले 1 हफ्ते से भोजन माता को लेकर विवाद चल रहा था जहां पर एससी बच्चे सवर्ण भोजन माता के हाथ का बना खाना नहीं खाना चाहते थे और वही सवर्ण बच्चे एससी भोजन माता के हाथ का बना खाना नहीं खाना चाहते थे।ऐसे में पिछले 1 हफ्ते से भोजन माता को लेकर स्कूल में विवाद चल रहा था। बच्चों के अभिभावक भी काफी क्रोधित थे कि उनके बच्चे अन्य जाति की भोजन माता के हाथ का बना खाना नहीं खाएंगे। मगर आज सोमवार दिनांक 27 दिसंबर 2021 को यह मामला संभल चुका है।
आज विद्यालय में 66 में से 61 बच्चे उपस्थित रहे तथा सबने साथ मिलकर सवर्ण भोजन माता के हाथ का बना खाना खाया।बच्चों के मन से जाती – पाती के भेदभाव को दूर करने के लिए सीईओ, बीईओ और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने मिलकर भोजन किया। आज स्कूल में बच्चों के लिए भोजन माता विमलेश उप्रेती ने खाना बनाया तथा इस मामले के लिए बढ़ाई गई जांच कमेटी का कहना है कि जल्द ही दूसरी भोजन माता का चयन भी विद्यालय के लिए किया जाएगा। जांच कमेटी का कहना है कि भले ही मामला अभी संभल चुका है लेकिन इस मामले में आगे की जांच अभी जरूरी है।

