
उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में एक साधू का दूसरे साधू से बाउंड्री को लेकर विवाद हो गया। यह बाउंड्री कुटिया के बीच की थी और इस विवाद के चलते एक साधू ने फावड़े से वार करके दूसरे साधू को मौत के घाट उतार दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मामला लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र का है। यहां गंगा लाइन में स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट की ओर से साधुओं को कुटिया दी गई है और इसी कुटिया के बीच आज दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को बाउंड्री को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कारण हुआ क्योंकि वहां पर स्वामी रामानंद सरस्वती के कारण स्वामी हर दास की कुटिया की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई और हर दास स्वामी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने समीप रखे फावड़े से स्वामी रामानंद सरस्वती पर वार कर दिया इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। मगर तब तक आरोपित स्वामी वहां से भाग निकला हालांकि पुलिस ने आरोपित स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।

