
उत्तराखंड राज्य में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है इस बार बिजली महंगी नहीं होगी प्रदेश में इस साल तीनों ऊर्जा निगमो ने नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग करी थी मगर आयोग ने टैरिफ नहीं बढ़ाया है जिसके चलते इस बार बिजली महंगी नहीं होगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। प्रदेशवासियों के लिए यह काफी राहत की खबर है क्योंकि नियामक आयोग ने टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा व अन्य सदस्यों द्वारा इसकी जानकारी साझा की गई है। हालांकि कुछ उपभोक्ता श्रेणी में बदलाव किया गया है। प्रीपेड मीटर योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 4% और अन्य को तीन प्रतिशत छूट मिलेगी इसके साथ ही यूपीसीएल को आयोग द्वारा 10 सबसे अधिक हानि वाले फीडर की पहचान हेतु समिति गठित करने के आदेश दिए गए हैं।

