Uttarakhand:- प्रदेश में मनाया गया संविधान दिवस…… राज्यपाल द्वारा कही गई यह बात

उत्तराखंड राज्य में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। राज्य के राजभवन में संविधान दिवस मनाते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि संविधान में हमारे मौलिक कर्तव्य निहित है और उनका पालन करना हर नागरिक का दायित्व हैं। भारत का संविधान एक सुदृढ़ एवं लोक कल्याणकारी दस्तावेज है। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित कर्तव्य एवं दायित्वो के पालन की शपथ ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। पूरे भारत के लोगों ने आज ही के दिन 1949 को भारत के संविधान को आत्मार्पित किया था। राज्यपाल ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समेत संविधान के सभी निर्माताओ को नमन किया और कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत है और संविधान में कर्तव्यो का पालन करना हम नागरिकों का दायित्व है।