Uttarakhand -: G20 सम्मेलन में भ्रष्टाचार रोकने के लिए इन 3 सिद्धांतों पर बनी सहमति

उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में 3 दिन तक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहन मंथन किया गया| इसके बाद सम्मेलन में भ्रष्टाचार रोकने के लिए 3 सिद्धांतों पर सहमति बनी है| इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए कानून प्रवर्तन में सहयोग सूचनाओं का आदान-प्रदान भ्रष्टाचार से संबंधित संपत्ति की वसूली तंत्र को मजबूत किया जाएगा|


बता दें जी-20 समूह के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा कर सुझाव दिए|
बता दें 25 से 27 मई तक बैठक में भ्रष्टाचार से जुटाई गई| संपत्ति की वसूली, भगोड़े आर्थिक अपराधियों पर कार्रवाई, सूचना साझा करने के लिए सहयोग, भ्रष्टाचार से निपटने के लिए संस्थागत ढांचे और आपसी कानूनी सहायता मुद्दों पर मंथन हुआ| जिसके बाद जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार को रोकने और उसे मुकाबला करने के लिए तीन उच्च स्तरीय सिद्धांतों पर सहमति व्यक्त की है| अंतिम सिद्धांतों में जिम्मेदार, सार्वजनिक निकायों और प्राधिकरण की प्रभावशीलता को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए कानून प्रवर्तन संबंधी अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सूचना साझा और भ्रष्टाचार से संबंधित संपत्ति वसूली तंत्र को मजबूत करना शामिल है|
बता दें भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय लड़ाई को मजबूत करने के जी-20 एजेंडे को गति देने के लिए भारत अब तक की पहली व्यक्तिगत भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी भी करेगा|
इसके तहत एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग की तीसरी बैठक आगामी 9 से 11 अगस्त 2023 को कोलकाता में आयोजित होगी| इसकी पहली बैठक गुरुग्राम और दूसरी बैठक उत्तराखंड में संपन्न हुई है|