Uttarakhand- कांग्रेस ने लिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम चिट्ठी….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम चिट्ठी लिखी है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा यह चिट्ठी लिखी गई है और कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मामले में चिट्ठी एक अभियान है। राहुल गांधी संसद मामले में चिट्ठी के जरिए संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के प्रति खुद की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय से चिट्ठी लिखने का अभियान शुरू हुआ। कांग्रेस भवन में अभियान की शुरुआत करते हुए करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर रोज आगामी 30 अप्रैल तक चिट्ठी जारी करेंगे। राहुल गांधी की संसद सदस्यता मामले में जारी जय भारत सत्याग्रह के क्रम में कांग्रेस ने अब ‘आज की चिट्ठी’ अभियान शुरू किया है और करन माहरा ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र जारी करते हुए संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के प्रति खुद की प्रतिबद्धता व्यक्त की है जिसमें देश और प्रदेश के ज्वलंत विषय शामिल होंगे और प्रधानमंत्री को देश के मुद्दों से संबंधित चिट्ठी भेजी जाएगी वही प्रदेश से संबंधित मुद्दों की चिट्ठी मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। इसके तहत प्रदेश के सभी नेता रोज किसी एक मुद्दे पर जनता के बीच आएंगे।