पिथौरागढ़। आज दिनांक 3 जनवरी 2022 को जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टकाना के पास स्थित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ खूब प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ था उनका कहना था कि देश प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी भाजपा सरकार के कारण है। आज आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और प्रदेश में महंगाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं। जनता ने भाजपा सरकार से पहले इतनी महंगाई कभी देखी भी नहीं थी और आज जनता आए दिन संघर्ष कर रही हैं।
माचिस से लेकर रसोई गैस तक सबने आम जनता का बजट बढ़ाया है एक तो प्रदेश में बेरोजगारी के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं और दूसरी तरफ महंगाई इतना विकराल रूप ले रही है, कि आम जनता का खुद का पेट भरना मुश्किल हो गया है। तथा जनता को जो सिलेंडर उज्जवला योजना के तहत मिले थे वह सारे शोपीस बन के लोगों के घर में पड़े हैं क्योंकि महंगाई के चलते लोग उन्हें भरवाने में असमर्थ हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने यहां अपने फायदे के लिए सीएम तो बदले मगर भाजपा यहां पर आम जनता के बुरे हालातों को बदलने में नाकाम रही है। लेकिन अब आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर इसका जवाब देगी। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।