
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस आगामी 14 अप्रैल को संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाने जा रही है। इसका ऐलान कांग्रेस द्वारा कर दिया गया है। संविधान, लोकतंत्र और विपक्ष को कुचलने का आरोप लगाते हुए विभिन्न राजनैतिक दलों ने विचार किया है कि एकजुटता से कार्य करते हुए संविधान, संवैधानिक लोकतंत्र और बहुदलीय प्रणाली को बचाएंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा संयुक्त रुप से बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया गया कि केंद्र की लोकतंत्र संविधान और विपक्ष की आवाज को कुचलने के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक दल एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल सामाजिक या सांस्कृतिक संगठन एकाधिकार वाली प्रवृत्ति के खिलाफ हैं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और यहा आज से नहीं बल्कि काफी लंबे समय से चल रहा है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का षड्यंत्र इसकी पराकाष्ठा है। वैचारिक विभिन्नता के बावजूद इस मामले को लेकर सभी राजनीतिक दल एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती यानी कि आगामी 14 अप्रैल को संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा ।इस दौरान इस बैठक में कांग्रेस समेत अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसी काफी आक्रोशित है इसलिए कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 14 अप्रैल को संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
