Uttarakhand:- राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी न उतारने का लिया निर्णय…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस हाई कमान ने निर्णय लिया है कि वह राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बता दे कि विधानसभा में भाजपा के पास 47 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 19।इस तरह से विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है और कांग्रेस अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी।

कांग्रेस हाई कमान द्वारा अन्य चार राज्यों में प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी के अनुसार कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं पर चलने वाली पार्टी है विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक हैं और राज्यसभा का चुनाव संख्या के बल पर आधारित होता है जिसे देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसके अलावा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।