Uttarakhand:- कांग्रेस को फिर मिली निराशा…….तानाशाही का आरोप लगाते हुए एसपी सिंह ने छोड़ी पार्टी…….भाजपा में हुए शामिल

उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस को अपने ही कार्यकर्ताओं से बार-बार निराशा मिल रही है। बता दे कि कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री और जाने-माने नेता एसपी सिंह ने बीते रविवार को भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने तानाशाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस डेमोक्रेसी के भेष में तानाशाही है।

बीते रविवार को बालावाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली और उनके साथ उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं और वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है क्योंकि भाजपा की नीतियां सभी को पसंद आ रही है तथा अब एसपी सिंह के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि एसपी सिंह की राजनीतिक सोच हमेशा सकारात्मक रही है उन्होंने भाजपा में शामिल होकर अच्छी और विकास परक राजनीति का समर्थन किया है।