उत्तराखंड -: कांग्रेस ने 13 को गैरसैंण मार्च का किया ऐलान, यह होगा मुद्दा

देहरादून| 13 मार्च को अदाणी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गैरसैंण मार्च का ऐलान किया है|
प्रदेशभर से विधानसभा सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को भराड़ीसैंण पहुंचने का आवाहन किया गया है|


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह में निवेश के लिए दबाव बनाया जा रहा है| जिसका कांग्रेस विरोध करती है| 6 फरवरी से इसके विरोध में पूरे देश में आंदोलन चलाया जा रहा है| इसके तहत अब उत्तराखंड में भी इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा| 13 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण पहुंचकर विशाल मार्च निकालेंगे और अपना विरोध दर्ज करेंगे| इस संबंध में सभी जिला, महानगर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है|