Uttarakhand-बारिश के बाद ठंड ने दी दस्तक….. अल्मोड़ा जिले में रिकॉर्ड की गई सबसे अधिक वर्षा….. जानिए कितना गिरा तापमान

उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों में बीते सोमवार को खूब बारिश हुई जिससे ठंड की शुरुआत हो चुकी है और वही पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बता दे कि इस दौरान सर्वाधिक बारिश अल्मोड़ा जिले में हुई और चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से भी कम हो गया है। लोहाघाट आज मंगलवार को सर्वाधिक ठंडा रहा। ठंड को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित माउंट कार्मल स्कूल का समय भी बदल दिया गया। केवल एक दिन की बारिश के कारण तापमान में 4 डिग्री तक कमी आई है न सिर्फ सुबह और शाम बल्कि दोपहर में भी ठंड का एहसास होने लगा है। बीते सोमवार को चंपावत जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा जो कि मंगलवार को कम होकर 19.6 डिग्री तक पहुंच गया वही टनकपुर का न्यूनतम तापमान आज मंगलवार को 18.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। बता दे कि टनकपुर के तापमान में 10 डिग्री की कमी आई है राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ गया है और चंपावत तथा पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में आगामी तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। बता दे कि बीते सोमवार को अल्मोड़ा जिले में सर्वाधिक 24 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।