Uttarakhand-ऊंची चोटियों में बर्फबारी के कारण बढ़ने लगी है ठंड…. जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम

उत्तराखंड राज्य में मानसून की विदाई के बाद मौसम बदलने लगा है तथा ऊंची चोटियों में बर्फ के कारण सुबह और रात को ठंड भी बढ़ने लगी है।दोपहर में धूप खिलने से गर्मी महसूस हो रही है मगर सुबह- शाम ठंडक बढ़ चुकी है। बता दें कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और 15 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है और तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई दे रहा है। दोपहर के बाद भी तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा रही है और आगे भी मौसम साफ बने रहने की संभावना है।पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉक्टर राजकुमार सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य में रात को मौसम ठंडा रहेगा। बता दें कि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई है वहीं उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है इसके अलावा अक्टूबर के आखरी तक राज्य के निचले इलाकों में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा।