
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में अधिकारियों के साथ 23 अक्टूबर 2023 को सोमवार के दिन समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान मानसखंड योजना समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सड़क आदि पर चर्चा की जाएगी तथा इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। बता दे कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और योजनाओं को लेकर भी हलचल बनी हुई है। बीते 12 अक्टूबर को पीएम ने पिथौरागढ़ में जनसभा के साथ आदि कैलाश व जागेश्वर की यात्रा की थी इसके बाद इन पर्यटन क्षेत्रो में तेजी से पर्यटन बढ़ना शुरू हो गया है। प्रशासनिक स्तर पर सुविधा जुटाने की जरूरत भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस भी पर्यटन का विकास करना ही है। समीक्षा बैठक में अधिकारियों से इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी और भविष्य में काफी बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर भी दिया जा सकता है।

