![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अमरनाथ के पास बीते शुक्रवार को बादल फटने से अफरा-तफरी मची हुई है इस दुर्घटना में कई लोगों की जान भी चली गई है तथा उत्तराखंड से भी कई यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं।यात्रा के दौरान जगह-जगह फंसे हुए यात्रियों को उत्तराखंड सुरक्षित लाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और उन्होंने अनुरोध किया कि प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाए। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और प्रभावितों को भी हर संभव मदद दी जाएगी। इस दौरान सीएम ने यात्रा के दौरान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से कामना की और उन्होंने कामना की कि भगवान इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिजनों को शक्ति दे।
अमरनाथ में बादल फटने के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं और तीर्थ यात्रियों से फोन पर बात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)