
उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने जा रहे 38वे राष्ट्रीय खेलों के लिए काफी जोरों – शोरों से तैयारी हो रही है और खेलों का शुभंकर मोनाल पक्षी अब एक नए अंदाज में नजर आने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 15 दिसंबर को शुभंकर, राष्ट्रीय खेलों का एंथम ,लोगो, टॉर्च और जर्सी को लांच किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहेंगे। बीते बृहस्पतिवार को खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही गई है, उनके अनुसार दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात कर 15 दिसंबर के लॉन्चिंग कार्यक्रम का आमंत्रण उन्हे दिया गया है। इस पर उन्होंने सहमति जता दी हैं और 15 दिसंबर से राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर और राष्ट्रीय खेलों का एंथम सब कुछ नए अंदाज में नजर आने वाला है।

