Uttarakhand- सीएम धामी ने “द लीजेंड ऑफ कोश्यारी भगत दा” पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके व्यक्तित्व व कार्यों पर आधारित पुस्तक “द लीजेंड ऑफ कोश्यारी भगत दा” पुस्तक का विमोचन किया गया व उनका कहना था कि भगत सिंह कोश्यारी का व्यक्तित्व काफी प्रेरणादायी हैं और उन्होंने हमेशा ही सामान्य परिवेश में रहकर शिखर को छुआ है। साथ में उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। यह कार्यक्रम बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया।