Uttarakhand- पीएम के जन्म दिवस पर सीएम धामी ने किया ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज 17 सितंबर के दिन स्वच्छता लीग मैराथन का शुभारंभ किया गया। बता दे कि इस अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने बाबा केदार, भगवान बद्री विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि प्रधानमंत्री के अब तक के 9 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

वैश्विक स्तर पर भी भारत की शाख बढ़ी है और 21 जून विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जाता है इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ही किया गया तथा भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की देशभर में 200 से अधिक बैठके हुई और उत्तराखंड को भी इस बैठक को आयोजित करने का अवसर मिला। इन शब्दों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां जनता के सामने रखी और ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया।