
उत्तराखंड राज्य में रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्री बस सेवा का तोहफा दिया गया है। प्रदेशभर की महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराए में छूट होगी। बता दें कि रक्षाबंधन में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाती हैं सीएम ने महिलाओं को बस के किराए में छूट दी हैं इस संबंध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
