
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में भव्य रोड शो किया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़कोट गांव के रामलीला मैदान में लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे और इससे पहले उनके द्वारा रोड शो किया गया। यहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी पहुंचे।
स्थानीय लोगों और महिलाओं ने पुष्प वर्षा करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया कार्यक्रम स्थल पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी भी पहुंची। बता दे कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर कस्बे में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में भी पहुंचे थे और यहां उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है और पूरा भी किया है। युवा पीढ़ी भविष्य में आगे बढ़ सके इसके लिए अनेक शिक्षण संस्थान तकनीकी स्कूल विश्वविद्यालय और आईआईटी खोले जा रहे हैं। गरीब किसान और मजदूर कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश के हर वर्ग को विकास का लाभ मिल रहा है और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोग उठा रहे हैं।

