Uttarakhand:- राज्य के इन सात जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ……होगी बर्फबारी

उत्तराखंड राज्य के सात जिलों में आकाशीय बिजली, बारिश और बर्फबारी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है।

बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि आगामी 19 और 20 फरवरी को राज्य में बारिश के आसार हैं और मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश तथा बर्फबारी के आसार जताए हैं हर्षिल और औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाको में आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ओलावृष्टि भी हो सकती है।