
उत्तराखंड राज्य के टनकपुर और बनबसा में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने क्लिनिको का औचक निरीक्षण किया। टीम द्वारा कई क्लिनिको का निरीक्षण किया गया और टनकपुर में पांच आयुर्वेदिक चिकित्सकों के क्लीनिक में एलोपैथी व प्रतिबंधित दवा मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही एक क्लीनिक को गर्भपात की दवा मिलने पर सीज कर दिया गया है। बनबसा में एक क्लीनिक संचालक व मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया है।
डीएम नवनीत पांडे ने प्रतिबंधित नशीली दावों की बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं और उनके निर्देशों के अनुसार एसडीम, एसीएम व सीओ बनबसा व टनकपुर के कई क्लिनिको पर निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। एसडीएम आकाश के अनुसार आयुर्वेदिक क्लिनिको में एलोपैथिक दवाई मिलने पर टनकपुर रेलवे स्टेशन मार्ग शास्त्री चौक स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद हुसैन ,सरकार होम्योपैथिक क्लीनिक के स्वामी डॉक्टर आनंद सरकार, आयुर्वेदिक कोमल क्लीनिक के स्वामी दिनेश कुमार, व अवैध रूप से क्लिनिक संचालन पर स्वामी पवित्र साना को नोटिस जारी किया गया है और इसके साथ ही बनबसा में स्थित एक क्लीनिक पर गर्भपात की दवा मिलने के चलते उसे सीज कर दिया गया है।

