
उत्तराखंड राज्य में बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली है तथा बीते बुधवार को राज्य में केवल 7 कोरोना के नए मामले सामने आए। जिसमें से सबसे अधिक मामले देहरादून से सामने आए। और 10 राज्यों में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। इसी को देखते हुए सरकार ने राज्य में स्कूली शिक्षा को लेकर नए निर्देश दिए हैं। बता दें कि आगामी 1 अप्रैल 2022 शुक्रवार के दिन से राज्य में 1 से लेकर 12वीं तक की सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों की कक्षाएं ऑफलाइन मोड पर चलाई जाएंगी। उत्तराखंड राज्य में अब 1 से लेकर 12वीं तक की सभी सरकारी व निजी स्कूलों में हाइब्रिड मोड पर पढ़ाई खत्म कर दी गई हैं और अब स्कूल में केवल ऑफलाइन मोड पर ही कक्षाएं संचालित होंगी।

