Uttarakhand -: ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में किया जा रहा था बच्चों का ब्रेनवाॅश, जाने पूरा मामला

एक शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में बच्चों का ब्रेनवाॅश कर रही थी और उन्हें लालच देती थी| मामला देहरादून के सेलाकुई का है|


सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह के मुताबिक, मामले में 3 महिलाओं ने शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है| जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू हो गई है|
बता दें, प्राइवेट स्कूल में धर्मांतरण के लिए बच्चों का ब्रेनवाॅश करने के आरोप में 3 महिलाओं ने सेलाकुई थाने में तहरीर दी है| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है| तहरीर देते हुए कहा गया है कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है| आरोप है कि वह उनके बच्चों का ब्रेनवाॅश कर उन्हें धर्म विशेष को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है| साथ ही पैसे देने का लालच भी देती है| शिक्षिका ने उनके बच्चों को धर्म विशेष से जुड़ी किताबें भी दी है| इससे पूर्व इस मामले को लेकर महिलाओं ने शिक्षिका के घर जाकर जमकर हंगामा काटा था| पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझाकर शांत कराया|
फिलहाल मामले में जांच चल रही है|