
उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा चार धाम यात्रा तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। बता दें कि उन्होंने चार धामों में बिजली आपूर्ति के लिए निर्देश जारी किया। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए चार धाम यात्रा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए कहा।
इसके साथ ही उन्होंने यूपीसीएल को केदारनाथ धाम में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के सफल संचालन के लिए शीर्ष प्राथमिकता पर निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाए।

