Uttarakhand -: 24 को मानसी सहित 70 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत

देहरादून| एथलीट मानसी नेगी को शासनादेश होने पर खेल कोटे से नौकरी दी जाएगी| 24 मार्च को मानसी सहित करीब 70 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री धामी पुरस्कृत करेंगे| साथ ही डीबीटी के माध्यम से मानसी को 8,87,500 रुपए की धनराशि भी दी जाएगी|


खेल विभाग के संयुक्त निदेशक का कहना है कि राज्य में खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है| 3 अक्टूबर को मानसी नेगी को 2019 में सेंटर ऑफ एक्सलेंस के लिए चयनित किया गया| कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए उन्हें दो लाख 35 हजार की पुरस्कार राशि दी गई| इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सलेंस में प्रशिक्षण अनूप बिष्ट की देखरेख में मानसी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है|


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा के लिए TA-DA के रूप में मानसी पर 1,10,552 की धनराशि व्यय की गई है| इसके अलावा 2019 में उन्हें 4,485 रुपये कि खेल किट एवं 2021 में 9,313 कि खेल किट उपलब्ध कराई, लेकिन फिर 2020 में कोविड-19 के कारण कॉलेज बंद होने की वजह से उन्हें खेल किट उपलब्ध नहीं कराई गई|