Uttarakhand -: जनसंख्या असंतुलन पर मुख्यमंत्री सख्त, दिए यह निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग की बैठक के दौरान राज्य की आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा और उच्चाधिकारियों को उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन के तहत सत्यापन अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं| यह बैठक आंतरिक रखी गई थी| बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के अलावा गृह विभाग के प्रमुख अधिकारी शामिल रहें|


उत्तराखंड की सत्ता की बागडोर संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में जनसांख्यिकीय संतुलन की बात कर रहे है| धानी सरकार द्वारा राज्य में असामाजिक तत्वों की आवाजाही और आवंछनीय लोगों की गतिविधियों को पहचान करने और नजर रखने के लिए सत्यापन अभियान चलाया है|


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बैठक में इस अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए| इस अभियान को तेजी से चलाने के साथ पुलिस को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं|
बता दें, सीएम के निर्देश पर ही आरक्षित वन क्षेत्र और सरकारी भूमि से धार्मिक स्थलों की आड़ में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है|