Uttarakhand:- मुख्यमंत्री ने उपलब्धियां गिनवाते हुए कही यह बातें

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भाजपा सरकार की कई उपलब्धियां गिनवाई गई। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए यहां कानून बनाया गया और भर्ती प्रक्रिया में तेजी भी लाई गई जिसके कारण लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में जितनी भर्ती नहीं हुई उतनी केवल ढाई साल में हो गई।

उन्होंने कहा कि 2 साल में उनकी सरकार ने कई चुनौतियों का सामना किया और महिलाओं, बेरोजगारों तथा देवभूमि के हित में कई फैसले भी लिए। नकल रोकने के लिए कानून भी बनाया गया तथा समान नागरिक संहिता कानून भी बनाया गया जिसे जल्दी लागू किया जाएगा। इसके अलावा धर्मांतरण और दंगाई से निपटने के लिए भी कानून बनाए गए और गरीबों को तीन मुफ्त गैस सिलेंडर सरकार की तरफ से दिया गया। वहीं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए 1064 नंबर जारी किया गया और आगामी 2026 तक ऋषिकेश- हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर भी बन जाएगा।