
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होमगार्ड के जवानों को सौगात दी गई है। उन्होंने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्मारिका 2024 और विभागीय कैलेंडर 2025 का भी विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने एसडीआरएफ और पुलिस की तर्ज पर होमगार्ड जवानों को भी 9000 फीट से ऊंचाई वाले स्थान पर तैनाती में ₹200 प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर की गई। इसके अलावा उन्होंने काफी अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की है और कहा है कि होमगार्ड जवान जहां कम वहां हम की भावना से काम करते हैं और उन्हें देखकर काफी प्रसन्नता होती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा के बाद अधिक ऊंचाई वाले स्थान में तैनात होमगार्ड के जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।


