![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
आज दिनांक 15 अप्रैल 2022 की शाम को लगभग 7:30 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना होंगे ऐसे में उनके दिल्ली जाने को लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं।आज शाम को दिल्ली जाने के बाद आगामी शनिवार यानी कि कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। तथा उनके दिल्ली जाने के दौरान ही इस विषय में भी चर्चा हो सकती है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। तथा दिल्ली जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को राजघाट पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)