Uttarakhand:- मेरिट लिस्ट में नाम बनाने वाले 25 टॉप मेंधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड राज्य में बीते 30 अप्रैल 2024 को बुधवार के दिन उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है और उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस मामले में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का कहना है की मेरिट लिस्ट में टॉप 25 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सीएम आवास में सम्मानित किया जाएगा और इस बार समय पर उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी किए गए हैं।

परीक्षा फल भी अन्य वर्षो की तुलना में बेहतर रहा है सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि हर साल की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा और वही दसवीं तथा 12वीं में जिन बच्चों का परीक्षा फल अच्छा नहीं रहा उन्हें पास होने का मौका दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक दसवीं में दो और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं के लिए जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा जिन छात्रों को लगता है कि उनके अंक काम आए हैं उन्हें भी अंक सुधार के लिए मौका मिलेगा।