![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के बड़े शहरों में रोड शो करते हुए निवेशकों को न्यौता देंगे। बता दे कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत मुख्यमंत्री अब चेन्नई, मुंबई और अहमदाबाद जाकर निवेशकों को आकर्षित करेंगे और इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल तथा सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहेंगे।
आगामी 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होने वाला है इसके लिए मुख्यमंत्री देश और विदेशों में रोड शो कर निवेशकों को आकर्षित कर रहे है। बता दे कि नई दिल्ली के माध्यम से प्रदेश सरकार ने इसकी शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम में 7600 करोड़ रुपए के करार किए गए इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रिटेन दौरे पर गए और उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में दुबई तथा अबू धाबी में भी निवेशकों को न्यौता दिया है।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान ढाई लाख करोड़ के निवेश करार करने का है इसी लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में 26 अक्टूबर को चेन्नई, 28 अक्टूबर को मुंबई तथा 1 नवंबर को अहमदाबाद में मुख्यमंत्री रोड शो करने जा रहे है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)