
उत्तराखंड राज्य में आगामी मई के महीने से सभी चार धामों के कपाट खुलने वाले हैं जिसमें गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने के लिए मांगे उठ रही थी। इस संबंध में आज दिनांक 19 अप्रैल 2022 को मंगलवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शांति रहनी चाहिए और हमारी संस्कृति भी बची रहनी चाहिए। और गैर हिंदुओं के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कहा है कि बाहर के जिन लोगों का उत्तराखंड में सत्यापन नहीं हुआ है उन्हें पहले सत्यापन कराना होगा।इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सत्यापन अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हम अपनी संस्कृति को बचाने के लिए सत्यापन अभियान चलाएंगे। और जिसके पास उचित सत्यापन नहीं है उसे सत्यापन करवाना पड़ेगा और जिन लोगों के कारण यात्रा में स्थिति अस्थिर हो सकती हैं वे राज्य में प्रवेश ना करें। यह सब बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान की। बीते कुछ दिनों पहले संतो के इस प्रकार मांग करने पर की चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार के संज्ञान में यह विषय है और नियम के अनुसार ही इस पर कार्यवाही भी की जाएगी।

