Uttarakhand-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलों के प्रवास कार्यक्रम की करी शुरुआत

आज दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को शनिवार के दिन से उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिलों के प्रवास का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले में प्रवास के लिए पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रप्रयाग में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने पीएम आवास के चेक भी लाभार्थियों को वितरित किए।

बता दें कि अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से समस्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे।यही नहीं बल्कि विभिन्न जिलों में प्रवास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मिलकर विकास कार्य और परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। उनके इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से वार्तालाप और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करना है जिसके लिए उन्होंने विभिन्न जिलों में प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की है।