
उत्तराखंड राज्य के विकासनगर में बीते मंगलवार को हुए हादसे के दौरान रोडवेज में सवार तीन लोगों की जान चली गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हिमाचल रोडवेज बस हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अस्पताल गए और उन्होंने लोगों का हाल-चाल पूछा तथा मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को बस हादसे में घायल सभी लोगों का ठीक से इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए हादसे के दौरान बस में 36 लोग सवार थे, जैसे ही सूचना मिली एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया तथा स्थानीय लोगों ने भी घायलों को निकालने में मदद की इसके बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना।

