Uttarakhand- नैनीताल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…….. कांग्रेस ने लगाए गो बैक के नारे

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए पहुंचे। इसके अलावा उनका कहना था कि वह हल्द्वानी में आयोजित हो रहे कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। नैनीताल में विधायक सरिता आर्य व विधायक राम सिंह कैड़ा, कमिश्नर दीपक रावत, डीएम के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया तथा बताया जा रहा है कि वह आज रात्रि को अतिथि ग्रह काठगोदाम में विश्राम करेंगे। दौरे के दौरान नैनीताल में डेढ़ घंटे और भवाली में करीब 3:30 घंटे का समय आरक्षित रखा गया तथा नैनीताल में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा मचाया। 1 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए जिसके चलते पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जमकर खींचातानी हुई इसके साथ ही पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी की। नैनीताल में आरक्षित समय को छोड़ सीएम ने पंत पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में 1 घंटे का समय बिताया जहां पेयजल की 6 पीएमजीएसवाई व शहरी विकास विभाग की 13.28 करोड़ की 11 योजनाओ का लोकार्पण किया गया। साथ ही 206 करोड़ की 134 योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।