Uttarakhand-हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

हरेला उत्तराखंड का काफी लोकप्रिय पर्व है और यह पर्व हमें वृक्षारोपण का संदेश देता है। हरेला पर्व के अवसर पर कई लोग अपने आसपास वृक्षारोपण करते हैं और इसी अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया। उन्होंने आम के उषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया और कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष में प्रदेश में सामाजिक संगठनों संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में जल संरक्षण करने के लिए एवं जल धाराओं को पुनर्जीवन देने की दिशा में विभिन्न प्रयास हो रहे हैं तथा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को आगे आने का आवाहन किया गया है और उत्तराखंड में यह कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा उनकी पत्नी गीता धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया और मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे इस दौरान लगाए गए।