Uttarakhand:- “अटल- मोदी सुशासन यात्रा” में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग….जनसभा को किया संबोधित

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान “अटल- मोदी सुशासन यात्रा” में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंध्र प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने “अटल- मोदी सुशासन यात्रा “में भी प्रतिभाग किया और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह आज इस यात्रा में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं और अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं मानवीय मूल्य का जीवंत प्रतीक रहा है उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण ,स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना आदि उपलब्धियां हासिल की है। इस तरह उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।