Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व सीएम को दी गई श्रद्धांजलि…… कही गई यह बातें

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज पूर्व सीएम एनडी तिवारी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्यमंत्री का कहना था कि प्रदेश को औद्योगिक उन्नति की राह पर अग्रसर करने में पूर्व सीएम द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई है। उनके द्वारा किए गए विकासपरक कार्य हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यों को याद किया गया है एवं उनके व्यवहार के बारे में कहा गया। उनके द्वारा किए गए विकासपरक कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कहा गया कि वह सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

Leave a Reply