
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की गई। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों को लेकर उन्हें जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रीय खेलों का जो महापर्व 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाला है उसमें भारत के विभिन्न प्रांतो से आए लगभग 10000 से अधिक कुशल खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे और उत्तराखंड के लिए यहां काफी गौरव का विषय है कि इस बार उत्तराखंड यह जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारी की गई है राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनपद अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं के निर्माण और प्रत्येक विकास खंड स्तर पर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने को लिए बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना हेतु आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

