
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की गई। उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति एसईसीसी परिवार केंद्रीय योगदान को 1052 से बढ़ाकर 1500 करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में दो नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ तथा पं. राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर शैक्षणिक वर्ष 2026- 27 से शिक्षण कार्य प्रारंभ करने के लिए नेशनल मेडिकल कमिशन के पास आवेदन करेंगे। उन्होंने ऋषिकेश से संचालित एयर एंबुलेंस सेवा के विस्तार के साथ ही राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह भी केंद्रीय मंत्री से किया और कई अन्य योजनाओं के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं सरकार का आभार भी मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्त किया गया।

