Uttarakhand-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात……… केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के प्रसाद समेत भेंट की यह सामग्री

आज दिनांक 1 मई 2023 को सोमवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते रविवार की देर शाम को दिल्ली पहुंचे और आज उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ ,बद्रीनाथ धाम का प्रसाद ,गंगा तुलसी, गंगोत्री, यमुनोत्री ,अलकनंदा, मंदाकिनी का गंगाजल तथा रुद्राक्ष की माला भेंट की। यह मुलाकात डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया और चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि चार धाम में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं और जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे है। वहां की स्थिति फिलहाल सामान्य है तथा मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अक्टूबर और नवंबर 2023 में राज्य में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के लिए समय दिए जाने का अनुरोध भी किया।