
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान बीते सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनके बाद सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाबा नीम करौली का चित्र और उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट दिया तथा उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया गया तथा आभार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में उत्तराखंड इज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है तथा राज्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से दिसंबर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2023 आयोजित किया जाना प्रस्तावित है तथा मुख्यमंत्री पुष्कर इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। इसके साथ ही उन्होंने खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की लागत को केंद्र से वहन करने का अनुरोध किया और कहा कि देहरादून रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने की स्वीकृति दी जाए।

